केशवानन्द के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

केशवानन्द के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सीकर
सीकर एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर, सीकर के छात्र  भवानी शंकर बाना का 69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता जो दिनांक 06-0-26 से 07-04-26 तक भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित होने जा रही है, में चयन हुआ है। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि चयनित खिलाडी का पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 29-03-26 से 02-04-26 तक श्री  कृष्ण रा. उ. मा. वि. विद्यालय (फतेहपुर शेखावाटी, सीकर) में आयोजित होगा। साथ ही तीरंदाजी में संस्थान की छात्रा लाजो का  अंडर 13 मिनी जूनियर नेशनल चेम्पीयनशीप जो गंटूर आंध्रप्रदेश में 26 -03-26   से 7 .04.2026  तक आयोजित होगी, में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह एवं कैम्पस हैड राहुल ढाका , प्रधानाचार्य डॉ विजेंद्र सिंह मलिक ने खेल प्रशिक्षक नरेश श्योराण व भोंज सुंडी व खिलाड़ीयों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Comments are closed.