सीएलसी हाई स्कूल के नैतिक सैनी ने 98.83% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, अब लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे
सीएलसी हाई स्कूल के नैतिक सैनी ने 98.83% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, अब लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे
सीएलसी हाई स्कूल के नैतिक सैनी ने 98.83% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, अब लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे
सीकर।
सीएलसी हाई स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र नैतिक सैनी ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। झुंझुनूं जिले के वार्ड 53 निवासी नैतिक के पिता श्री रमेश सैनी व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती प्रीति देवी गृहिणी हैं। नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सीएलसी हाई स्कूल के अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण को दिया है। नैतिक ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की मुख्य कुंजी रहे हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली नियमित टेस्ट प्रणाली और विषयों की गहरी समझ ने उन्हें हर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताते हुए नैतिक ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में डिग्री प्राप्त कर देश और समाज के लिए योगदान देना चाहते हैं। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नैतिक ने सीएलसी के फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश लेकर जेईई की तैयारी प्रारम्भ कर दी है।
Comments are closed.