आठवीं जिला स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

आठवीं जिला स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

आठवीं जिला स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

सीकर

दो दिवसीय 8वीं जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में राज.उ.मा.वि. हरदयालपुरा, रा.उ.मा.वि. मंगरासी, गुरुकुल सैनिक एकेडमी, प्रिंस एकेडमी, राज.उ.मा.वि. मलखेड़ा, रा.उ.मा.वि. रघुनाथगढ़ आदि विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें बालिका वर्ग में रा.उ.मा.वि. मंगरासी विजेता रही, उपविजेता रा.उ.मा.वि. हरदयालपूरा रही, तीसरा स्थान गुरुकुल सैनिक एकेडमी ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रिंस एकेडमी विजेता रही, रा.उ.मा.वि. मलखेड़ा उपविजेता रही, तीसरे स्थान पर रा.उ.मा.वि. मंगरासी विजयी रही। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह जिला उप-प्रमुख ताराचंद घायल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विजेताओं को ट्रॉफी दी गई। राजस्थान नेटबॉल संघ के राज्य उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौधरी की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। सीकर जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष विद्याप्रकाश मूंड, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ओला, सचिव इन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त सचिव नयूम पठान, रणजीत बगड़ीया, अयूब खान, प्रशान्त चौधरी, राहुल यादव, सुमन चौधरी, सुनील चौधरी, गिरीश चौहान, योगी आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.