भव्य सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 10वीं में 100% परिणाम से विद्यालय ने रचा इतिहास

भव्य सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 10वीं में 100% परिणाम से विद्यालय ने रचा इतिहास

भव्य सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 10वीं में 100% परिणाम से विद्यालय ने रचा इतिहास

 सीकर

पिपराली रोड स्थित एम. के. मेंमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आज बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के टॉपर्स सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री महावीर जी ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संस्थान के सहनिदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए आगे भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने चाहिए तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करना चाहिए।
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 4, कक्षा 6, 7, 9 एवं 11 (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि 24 मार्च को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 52 विद्यार्थी रहे। वहीं कक्षा 8वीं एवं 5वीं का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कक्षा 8वीं में 76, व कक्षा 5 में 64 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय शर्मा, प्राचार्या श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, अकादमिक प्रमुख सुश्री नेहा वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Comments are closed.