108 एंबुलेंस के समर्पित ईएमटी जितेंद्र सिंह शेखावत का हुआ सम्मान

108 एंबुलेंस के समर्पित ईएमटी जितेंद्र सिंह शेखावत का हुआ सम्मान

108 एंबुलेंस के समर्पित ईएमटी जितेंद्र सिंह शेखावत का हुआ सम्मान


जनसेवा और मानवता की मिसाल पेश करने वाले 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) जितेंद्र सिंह शेखावत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ईएमटी दिवस के अवसर पर जोन डायरेक्टर द्वारा प्रदान किया गया।

इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर अरुण प्रताप सिंह और भारत भूषण शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शेखावत के लंबे और समर्पित सेवा कार्यों की सराहना की गई।

जितेंद्र सिंह शेखावत पिछले 18 वर्षों से 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत हैं और उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन समय में, जब लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी शेखावत ने अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार मरीजों की सेवा की।

उनकी तत्परता, साहस और सेवा भावना ने उन्हें आमजन के बीच एक सच्चे हीरो के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कर्मयोगी समाज के लिए गर्व का विषय हैं।

यह सम्मान न केवल शेखावत की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति भी सम्मान है जो दिन-रात लोगों की जान बचाने में जुटे रहते हैं।

Comments are closed.