केशवानन्द : स्कूटी पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
सीकर
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी जी कॉलेज भढाढर सीकर की आठ छात्राओं को कालीबाई भील मेघावी स्कूटी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान की गई। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि महाविद्यालय की 6 छात्राओं को पूर्व में स्कूटी प्राप्त हो चुकी थी जिनमें से 2 छात्राओं को स्कूटी अभी प्राप्त हुई है। बीएससी व बीए की छात्राये क्रमशः सानिया बानों पुत्री अली हसन खान व कृष्णा कंवर पुत्री भरत सिंह को राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्कूटी प्रदान की गई। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं को प्रतिवर्ष इस योजना के तहत स्कूटी प्राप्त होती है। इसके अलावा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति प्राप्त होती है। इस अवसर पर संस्था के चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, कमलकिशोर कटारिया सहित प्रबंधन सदस्यों ने छात्राओं को बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.