सीकर में शोक की लहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सीए प्रह्लादराय झूरिया का निधन
सादगी और सेवा की मिसाल रहे झूरिया, क्षेत्र को अपूरणीय क्षति
सीकर में शोक की लहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सीए प्रह्लादराय झूरिया का निधन
सादगी और सेवा की मिसाल रहे झूरिया, क्षेत्र को अपूरणीय क्षति
सीकर
सीकर से एक अत्यंत दुःखद खबर सामने आई है। सीकर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रह्लादराय झूरिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और चार्टर्ड अकाउंटेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय झूरिया की अंतिम यात्रा आज बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे उनके तोदी नगर स्थित निवास से धर्माणा बगीची (रामलीला मैदान के पीछे) के लिए प्रस्थान करेगी। जिला कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल द्वारा उन्हें कांग्रेस ध्वज और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी तथा पुष्पचक्र अर्पित किए जाएंगे।
जीवनभर समाज सेवा को दिया ऊंचा स्थान
प्रह्लादराय झूरिया का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशे में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे युवाओं के मार्गदर्शक रहे और अंतिम समय तक सक्रिय रहकर नई पीढ़ी को दिशा देते रहे।
दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
उनके निधन पर अशोक गहलोत, गोविन्द सिंह डोटासरा, चौधरी नारायण सिंह, दीपेन्द्र सिंह, परसराम मोरदिया, महादेव सिंह खण्डेला, राजेन्द्र पारीक, हाकम अली खां, विरेन्द्र सिंह, सुरेश मोदी, सुनीता गठाला, सुनील मोर, भागीरथ सिंह, जीवण खां और रविकांत तिवाड़ी सहित अनेक नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
सीए समुदाय में भी शोक की लहर
झूरिया के निधन से चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय में भी गहरा दुःख है। उन्होंने अपने जीवनकाल में इस पेशे को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवा पीढ़ी को निरंतर मार्गदर्शन दिया।
अपूरणीय क्षति, हमेशा याद किए जाएंगे झूरिया
प्रह्लादराय झूरिया का जाना सीकर ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
Comments are closed.