स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 “बढ़ायें हाथ करें सफाई साथ “थीम के तहत सभी जॉन निरीक्षक, जमादार एवं सफाई मित्रों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 "बढ़ायें हाथ करें सफाई साथ "थीम के तहत सभी जॉन निरीक्षक, जमादार एवं सफाई मित्रों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 “बढ़ायें हाथ करें सफाई साथ “थीम के तहत सभी जॉन निरीक्षक, जमादार एवं सफाई मित्रों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम बढ़ायें हाथ करें सफाई साथ “के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा 9 अप्रैल 2026 को नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में परिषद सभागार में सभी जॉन निरीक्षक, जमादार एवं सफाई मित्रों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आयुक्त शशिकांत शर्मा सभी जॉन निरीक्षक,जमादार एवं सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए स्वच्छता कार्यों के दौरान सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई करते समय सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क एवं हाथों में ग्लव्स का उपयोग करें, जिससे उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
इसके साथ ही उन्होंने कि येलो स्पॉट, रेड स्पॉट को अच्छी तरह से साफ करें,आमजन को जागरूक की गुटका तंबाकू पीक सड़क पर इधर-उधर ना थुकें, पेशाब खुलें ना करें के लिए प्रेरित करें और साथ कहा कि शहर वासियों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करें तथा कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय कचरा कचरा गाड़ी में ही डालने के लिए समझाएं युजेंज चार्ज समय पर देवें।
कार्यशाला में यह भी निर्देश दिए गए कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर सीकर के निर्माण में सहभागी बनाया जाए।
नगर परिषद सीकर द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यशाला समापन पर सभी जॉन निरीक्षक,जमादार एवं सफाई मित्रों की शहर में सफाई संबंधित क्या, क्या समस्याएं है, उनको तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया और वार्ड में जो भी अच्छा कार्य करते हैं उनको माला पहनाकर बुकें देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिशाषी अभियंता नागरमल, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लद्धड़, एम.आई.एस इंजीनियर साहिल अली गॉड,सुरेश निठारवाल, रविन्द्र कुमार व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments are closed.