लायंस क्लब सीकर प्राइड की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित

लायंस क्लब सीकर प्राइड की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित

सीकर

लायंस क्लब सीकर प्राइड के वर्तमान अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम अनुभवी, ऊर्जावान एवं सेवा भावना से ओतप्रोत सदस्यों का मजबूत समूह है, जो आने वाले समय में सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा। लायंस क्लब सीकर प्राइड ने हमेशा समाज सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

लायन मोहनीश चुघ ने विशेष रूप से कहा कि इस वर्ष क्लब का नेतृत्व एवं नेटवर्क मातृशक्ति को सौंपना क्लब के लिए गर्व और सम्मान की बात है। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता, अनुशासन एवं सेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से क्लब को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा कार्यों में नया इतिहास रचेगी और क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन कैलाशचंद बिदावतका द्वारा की गई।

नई कार्यकारिणी में लायन गुड्डी अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन बबीता अग्रवाल को सचिव एवं लायन बबीता जोगाणी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार लायन मोहनीश चुघ को आई.पी.पी., लायन सी.ए श्रीहरि बियाणी को उपाध्यक्ष-प्रथम, लायन जयराज सोनी को उपाध्यक्ष-द्वितीय, लायन आनंदीलाल सीहोटिया को उपाध्यक्ष-तृतीय, लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी को संयुक्त सचिव, लायन महेश गोयल को संयुक्त कोषाध्यक्ष, लायन अल्का मोदी को टेल ट्विस्टर, लायन नंदा जी तूनवाल को टेमर एवं लायन शिप्रा बजाज को पी.आर.ओ. नियुक्त किया गया है।

वहीं एम.जे.एफ. लायन आर.जी. बियाणी एवं लायन कैलाशचंद बिदावतका को पैट्रन डायरेक्टर बनाया गया है। निदेशक मंडल में लायन संजय पंजाबी, लायन पतीश कुमार पंजाबी, लायन अजय अग्रवाल, लायन रमा बिदावतका, लायन मीनू गुप्ता, लायन उर्मिला मोदी, लायन मनोज अग्रवाल, लायन राजीव गुप्ता एवं लायन रेनू अग्रवाल को शामिल किया गया है।

साथ ही लायन पतीश कुमार पंजाबी को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, लायन अजय अग्रवाल को मेंबरशिप ग्रोथ एवं लायन मनोज अग्रवाल को क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

क्लब सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं सेवा कार्यों से भरपूर कार्यकाल की कामना की

Comments are closed.