सीकर में स्व. सोमनाथ त्रिहन की जीवनी पुस्तक का लोकार्पण, कलेक्टर सहित अधिकारियों को भेंट

सीकर में स्व. सोमनाथ त्रिहन की जीवनी पुस्तक का लोकार्पण, कलेक्टर सहित अधिकारियों को भेंट

सीकर
समाजसेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय सोमनाथ त्रिहन की स्मृति में एक विशेष पहल की गई। उनके जीवन पर आधारित प्रकाशित पुस्तक मंगलवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी को भेंट की गई। यह पुस्तक सीकर के सांस्कृतिक मंडल के पूर्व अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व सभापति रहे स्व. सोमनाथ त्रिहन के जीवन, उनके कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, अतिरिक्त कलेक्टर भावना शर्मा तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पूरणमल को भी पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। पुस्तक भेंट करने वालों में शिव गौ चिकित्सालय की संचालिका एवं गौ सेविका ज्योति तनवानी, जिला नागरिक समिति के महासचिव सुरेंद्र त्रिहन, वरिष्ठ पत्रकार महावीर पुरोहित और वसीम शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. सोमनाथ त्रिहन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को प्रेरणादायक बताया। यह पहल नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

Comments are closed.