प्रिंस एकेडमी में इंटरनेशनल डांस डे का आयोजन

प्रिंस एकेडमी में इंटरनेशनल डांस डे का आयोजन

सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में इंटरनेशनल डांस डे का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस दौरान चार श्रेणियों में नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 1 से 9वीं के 345 विद्यार्थियों ने फोक, राजस्थानी, हरियाणवी, फ्री स्टाइल, हिप-हॉप सहित अनेक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, रेणुका पूनियां, कोर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे

Comments are closed.