स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद सीकर ने निकाली स्वच्छता रैली

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद सीकर ने निकाली स्वच्छता रैली

सीकर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत “बढ़ाए हाथ, करें सफाई साथ” अभियान के तहत नगर परिषद सीकर द्वारा वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 7 बजे शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड से हुआ, जो स्टेशन रोड, जाट बाजार, दो नंबर डिस्पेंसरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंची।
रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता जताई।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने में आमजन की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर, बाजार और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखे, तो सीकर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
रैली में अधिशाषी अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता सुरेंद्र गोदारा, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र भास्कर, कनिष्ठ सहायक रामलाल जाट,एम.आई.एस. अभियंता साहिल अली गौड़, अंतराम, मुकेश, रवि, संबंधित जोन निरीक्षक व अन्य परिषद कर्मचारी,सफाई कर्मी एवं नगर परिषद की आईईसी टीम उपस्थित रही

Comments are closed.