लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा 2 जल मंदिरों की स्थापना, 3 गो-स्वामणी एवं तुलादान कर मनाई 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा 2 जल मंदिरों की स्थापना, 3 गो-स्वामणी एवं तुलादान कर मनाई 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा 2 जल मंदिरों की स्थापना, 3 गो-स्वामणी एवं तुलादान कर मनाई 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ
सीकर।
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में आज दो जल मंदिरों की स्थापना, गो-स्वामणी एवं तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा प्रोजेक्ट लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी एवं लायन बबीता जोगाणी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों एवं राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था हेतु क्लब द्वारा जल मंदिर स्थापना अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में आज पहला जल मंदिर जे.के. प्लाजा मारू मंदिर के सामने वाली गली में तथा दूसरा जल मंदिर जाट बाजार में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थापित किया गया।
इसके साथ ही गोपीनाथ गौशाला, सीकर में तीन गोसवामणी की गई तथा लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी एवं लायन बबीता जोगाणी द्वारा अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर तुलादान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने कहा कि लायंस क्लब सीकर प्राइड इस वर्ष शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 20 जल मंदिर स्थापित करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। आगामी दो-तीन दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर और भी जल मंदिर लगाए जाएंगे तथा क्लब का प्रयास रहेगा कि आवश्यकता अनुसार इससे भी अधिक जल मंदिर स्थापित किए जाएं।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ,लायन मनोज अग्रवाल, लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी, लायन प्रवीण बजाज, लायन सचिन अग्रवाल, लायन बबीता जोगाणी, लायन शिप्रा बजाज, लायन गुड्डी अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यों की शहरवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
Comments are closed.