98% के साथ भारतीय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में लहराया परचम

98% के साथ भारतीय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में लहराया परचम

लक्ष्मणगढ़
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 कक्षा 12 वीं के परिणाम में लक्ष्मणगढ़ स्थित बी पी एस काॅन्वेंट के छात्र हरी सिंह देवल नें 98 %, छात्रा जानवी लमोरिया एवं रोहित बिरड़ा ने क्रमशः 97% एवं कोमल ख्यालिया, राजप्रिया, विनीत मूंड नें क्रमशः 96 % अंक पाकर विद्यालय व अभिभावकों को गौरवान्वित किया।
संस्था निदेशक रामस्वरूप महला ने जानकरी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026के परिणाम में छात्र, छात्राओं
ने शानदार रीजल्ट देकर सभी का मान बढ़ाया है।साथ ही विद्यालय के रिकॉर्ड 8 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक, 28 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 43 नें 85% से अधिक,एवं रिकॉर्ड 64 विद्यार्थियों नें 80 % से अधिक अंक हासिल कर एक नया रिकार्ड स्थापित किया है। इस अवसर पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया

Comments are closed.