सीकऱ
ढाढण शक्ति मंदिर परिसर में श्री ढाढण डवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से संचालित निशुल्क आईटीआई सेंटर का प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में आरएस, सीआईटी एवं आरकेसीएल पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले ग्रामीण युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को दिए जा रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण की भी सराहना की गई।
ट्रस्टी सुरेश भरतिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। ट्रस्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निरूशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
प्रधानाचार्य दीनदयाल चौहान ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से ही युवा अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य प्रबंधक राकेश नाथोलिया ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ बालिकाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने भी ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईटीआई प्रशिक्षक संजय सैनी, प्रमोद पारीक, खेमराज मिश्रा, अशोक सारस्वत, रतनलाल शर्मा, प्रहलाद पारीक, विजय शर्मा, जेपी सोनी, सल्तान सिंह, गोपाल चौधरी, व्याख्यााता मंजु स्वामी, सिलाई प्रशिक्षिका पुष्पा कुमावत व मोनिका आदि मौजूद रहे
Comments are closed.