सीएलएसी में जेईई टॉपर्स का भव्य सम्मान
सीकर।
नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी में जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों का विश्वास तथा शिक्षक टीम का समर्पित मार्गदर्शन होता है और इसी मेहनत का सम्मान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।चौधरी ने जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएलसी के प्रतिभाशाली छात्र शुभम जांगिड ने ऑल इंडिया स्तर पर 652वीं रैंक तथा ओबीसी श्रेणी में ऑल इंडिया 109वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान, सीकर एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त हर्षित ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया 92वीं रैंक, हर्षित मेहरा ने 249वीं, ललित अग्रवाल ने 303वीं, मिलन ने 776वीं, रामबाबू शर्मा ने 870वीं, गौरव ने 892वीं, मयंक अग्रवाल ने 1104वीं, मानस व्यास ने 1178वीं, योगेश ने 1244वीं, अनीश ने 1372वीं, पृथ्वीराज ने 1572वीं, तमन्ना यादव ने 1714वीं, यतिन यादव ने 1729वीं, राजेश मावलिया ने 1913वीं, मिलन नैन ने 2054वीं तथा उत्कर्ष कौशिक ने 5215वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। चौधरी ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासित अध्ययन, नियमित टेस्ट अभ्यास, अनुभवी शिक्षक टीम के मार्गदर्शन एवं सीएलसी की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा सफलता के बाद भी विनम्र बने रहने का संदेश दिया। समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा तथा उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी, सीएलसी शिक्षक टीम, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनकी उपलब्धियों को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया गया।

Comments are closed.