केशवानन्द में 26 जून को होगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का भव्य उद्घाटन

केशवानन्द में 26 जून को होगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का भव्य उद्घाटन

केशवानन्द में 26 जून को होगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का भव्य उद्घाटन
सीकर।

एनएच-52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान में खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। संस्थान परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भव्य इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन 26 जून 2026 को सायं 6.00 बजे अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि यह इंडोर स्टेडियम आधुनिक खेल अवसंरचना का उत्कृष्ट उदाहरण होगा, जिसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वैश, शतरंज, कैरम बोर्ड सहित विभिन्न इंडोर खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों के शारीरिक विकास और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उपकरणों से युक्त जिम्नेजियम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। संस्थान परिवार ने इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देगा केशवानन्द का यह आधुनिक इंडोर स्टेडियम, जो क्षेत्र में खेल विकास का नया केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Comments are closed.