भाजपा की जयपुर संभाग की बैठक 18 को खाटूश्यामजी में
भाजपा की जयपुर संभाग की बैठक 18 को खाटूश्यामजी में
भाजपा की जयपुर संभाग की बैठक 18 को खाटूश्यामजी में
सीकर
भाजपा की जयपुर संभाग की बैठक 18 जुलाई शनिवार को होगी। बैठक खाटूश्यामजी में हॉस्पिटल चौराहे के पास स्थित साँवरिया भवन में सुबह 10 बजे से दो सत्रों में होगी।
जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि बैठक के लिए सुबह 10 बजे पंजीयन किया जाएगा और 11 बजे प्रथम सत्र प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे भोजन के बाद द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जयपुर संभाग के जिलों में पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जयपुर संभाग की बैठक में सीकर जिले से वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, विधायक, विधानसभा चुनावों मे पार्टी के प्रत्याशी, जिले के संगठन प्रभारी व सहप्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
तैयारियों का लिया जायजा :
जयपुर संभाग की बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक स्थल खाटूश्यामजी के साँवरिया भवन का अवलोकन किया। पदाधिकारियों ने बैठक के लिए समुचित व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, राजेश रोलन, जितेंद्र कांरगा, प्रभुसिंह सेवद, मुकेश रामुका, संजय तिवाड़ी आकाश सामरिया आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.