समाजसेवी चैन सिंह आर्य को दी श्रद्धांजलि, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाजसेवी चैन सिंह आर्य को दी श्रद्धांजलि, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाजसेवी चैन सिंह आर्य को दी श्रद्धांजलि, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सीकर।

समाजसेवी चैन सिंह आर्य के निधन के बाद उनके निवास स्थान पर आयोजित शोक सभा में समाजसेवी भंवरलाल जांगिड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय चैन सिंह आर्य के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
भंवरलाल जांगिड़ ने कहा कि स्वर्गीय चैन सिंह आर्य के सिद्धांतों पर चलते हुए बालिका शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर भंवरलाल जांगिड़ ने स्वर्गीय चैन सिंह आर्य के पुत्र को पौधा भेंट किया तथा उनके साथ पौधारोपण भी किया। साथ ही पौधे की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह पौधा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वर्गीय चैन सिंह आर्य की स्मृतियों और उनके आदर्शों का प्रतीक बनेगा।

Comments are closed.