शेखावाटी ग्रुप में टीपीओ मीट 2024 का आयोजन…
विद्यार्थियों के प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के अधिकारियों का साझा संवाद
जयपुर रोड़ स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की मेजवानी में आज बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के द्वारा विद्यार्थियों के जॉब प्लेसमेंट की सुनिश्चिता करने हेतु टीपीओ मीट 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय कुलपती महोदय प्रो. अजय कुमार शर्मा, इंजी. रणजीत सिंह चैयरमेन शेखावाटी ग्रुप, डीन एकेडमिक्स डॉ यधुनाथ सिंह, डीन स्टुडेन्ट वैलफेयर डॉ नरपत सिंह शेखावत, असिस्टेंट डीन एकेडमिक्स डॉ अंकुर गौस्वामी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर डॉ रिचा यादव एवं प्रो. डॉ कमल के व्यास, प्राचार्य शेखावाटी ग्रुप ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में अवस्थित महाविद्यालयों से आये हुये ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसरर्स को सम्बोधित करते हुये संस्थान चैयरमेन श्री सिंह ने माननीय कुलपती महोदय की इस पहल की सराहना करते हुये विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के बीच मधुर सम्बन्ध, प्लेसमेंन्टस की सुनिश्चिता स्थापित करने की महत्ता पर प्रकाश डाला।
माननीय कुलपती महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी टीपीओं से संवाद करते हुये संयुक्त प्रयास कर एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करने का आव्हान किया जहां विश्वविद्यालय से सम्बन्धित किसी भी महाविद्यालय के किसी भी ब्रांच में विद्यार्थी को पाठ्यक्रम पूर्ण होने के साथ प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से रोजगार मिल सके। इसके लिए उन्होने व्यक्तिगत विचारधारा से निकलकर सामुहिक विचारधारा को आधार बनाना होगा। उन्होने शोर्टटर्म कोर्सेज प्रारम्भ करने हेतु सभी से सुझाव मांगे जिससे की हम विद्यार्थियों मंे इण्डस्ट्रीज द्वारा चाहे गये स्कील्स को डवलप कर सके। डीन एकेडमिक डॉ यधुनाथ सिंह, डीन स्टुडेन्ट वैलफेयर डॉ नरपत सिंह शेखावत, असिस्टेंट डीन एकेडमिक्स डॉ अंकुर गौस्वामी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर डॉ रिचा यादव ने गत वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा किये गये प्रयासों एवं माननीय कुलपती महोदय के आदेशानुसार दिनांक 17 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले मैगा प्लेसमेंट फेयर की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ कमल के व्यास एवं डॉ सुरजीत कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments are closed.