उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का असर: राजस्थान में बढ़ी सर्दी…
सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कोहरे और ठंड का असर
उत्तर भारत में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिला है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कोल्ड-डे जैसा मौसम हो गया है, जबकि सीकर के फतेहपुर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। फतेहपुर में विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
सीकर और जैसलमेर में भी आज सुबह कोहरे का असर था, और फतेहपुर में सीजन का पहला घना कोहरा देखा गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में ठंड का असर
शनिवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। यहां दिनभर कोहरे का असर बना रहा, और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और हनुमानगढ़ में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये तापमान दिसंबर के मध्य जैसा था, जिससे ठंड का अहसास बढ़ा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बाड़मेर में सबसे गर्म दिन
पिछले 24 घंटे के दौरान, बाड़मेर में सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Comments are closed.