अजमेर में वाहन चोरी के आरोपी की 1 साल बाद गिरफ्तारी…

"ब्यावर में नाम बदलकर रह रहा आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और ई रिक्शा बरामद"

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले एक साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ब्यावर से पकड़ा, जहां वह नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी अरविंद चारण के अनुसार, 13 अक्टूबर 2023 को प्रदीप भटा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया कि गोविंदपुरम कॉलोनी के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी का सुराग नहीं मिल सका, लेकिन पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन ब्यावर में आने की सूचना मिली। इसके बाद, पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी रमेश सिंह रावत (40) को गिरफ्तार किया, जो ब्यावर में मुकेश सिंह के नाम से रह रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल ई रिक्शा भी बरामद किया गया। आरोपी पर पहले से 7 मुकदमे दर्ज हैं।

Comments are closed.