‌इंटरनेशनल डांस डे पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में हुआ भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

‌इंटरनेशनल डांस डे पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में हुआ भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोंटेसरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक मंजू लाटा, मैनेजर श्री कृष्ण गोपाल पांडे , सीईओ अनुराधा पांडे एवं प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने क्लासिकल, फोक एवं वेस्टर्न जैसे विभिन्न नृत्य शैलियों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक परिधान, मधुर संगीत और जीवंत अभिव्यक्तियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।विद्यालय के मैनेजर श्री कृष्ण गोपाल पांडे ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता का विकास होता है।
वहीं, विद्यालय की सीईओ श्रीमती अनुराधा पांडे ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

Comments are closed.