संत सुरक्षा के लिए जैन समाज ने दिया ज्ञापन, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने हेतु

संत सुरक्षा के लिए जैन समाज ने दिया ज्ञापन, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने हेतु

सीकर

सीकर जैन समाज ने आज प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर सीकर को मध्य प्रदेश रीवा में आर्यिका माताजी के पदविहार के दौरान कार चालक द्वारा टक्कर मारने से दोनों साध्वियों के समाधिमरण होने पर प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने दोषियों पर कठोरता कानूनी कार्रवाई करवाने संत सुरक्षा प्रोटोकॉल पद बिहार कर रहे साधु को प्रशासनिक सुरक्षा साथ ही संवेदनशील इलाकों पुलिस सहयोग ट्रैफिक नियंत्रण आदि के लिए ज्ञापन दिया इस दौरान महेश बाकलीवाल अध्यक्ष दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गोपाल काला अध्यक्ष दिगंबर जैन नया मंदिर पवन छाबड़ा मंत्री दिगंबर जैन नया मंदिर विनोद संगही कोषाध्यक्ष दिगंबर जैन नया मंदिर किशोर संगही मंत्री जैन भवन सीकर संजय संगही सचिव दिगंबर जैन स्कूल विनोद मोदी सुशील काला प्रियंक गंगवाल आदि उपस्थित थे पदविहार करने वाले साधुओं को पर्याप्त सुरक्षा मिले और भविष्य में इस तरह की अवांछनीय दु:खद घटना न हो और साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच हो एवं दोषियों के प्रति कठोर से कठोर कार्यवाही हो श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर अध्यक्ष महेश बाकलीवाल एवं श्री दिगंबर जैन नया मंदिर अध्यक्ष गोपाल काला ने बताया कि जैन साधु पूर्णतया निहत्थे पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं किसी भी प्रकार की सुरक्षा में भौतिक सुविधाओं का प्रयोग नहीं करते हैं समाज में संयम करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं ऐसे संतो के साथ बढ़ती निरंतर दुर्घटना एवं हमले संपूर्ण जैन समाज के लिए चिंता जनक का विषय है साथ में भारत सरकार द्वारा संत सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाया जाए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए संतो के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनावर्ती नहीं हो ।

Comments are closed.