सीएलसी में जेईई मेन 2026 सफलता का उत्सव, जेईई एडवांस अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशन सेमिनार आयोजित
सीएलसी में जेईई मेन 2026 सफलता का उत्सव, जेईई एडवांस अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशन सेमिनार आयोजित
सीकर
देशभर में नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी में जेईई मेन 2026 के उत्कृष्ट परिणाम को सेलिब्रेट करने एवं आगामी जेईई एडवांस 2026 के अभ्यर्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक भव्य मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। साथ ही, जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले आत्मविश्वास प्रदान करना तथा उन्हें अनावश्यक तनाव से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करना भी इस सेमिनार का प्रमुख लक्ष्य रहा। अपने प्रेरणादायक संबोधन में चौधरी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही नहीं, बल्कि सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी बेहतर करने की प्रेरणा जागृत हुई। सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।
समारोह के अंत में पूरे सीएलसी परिवार ने सभी विद्यार्थियों को जेईई एडवांस 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
Comments are closed.