वर्धमान स्कूल ने फिर दिया ऐतिहासिक बोर्ड परीक्षा परिणाम
वर्धमान स्कूल ने फिर दिया ऐतिहासिक बोर्ड परीक्षा परिणाम
वर्धमान स्कूल ने फिर दिया ऐतिहासिक बोर्ड परीक्षा परिणाम
सीकर
24 मार्च 2026 को जारी हुए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में वर्धमान विद्या विहार सेकेंडरी स्कूल, बजाज रोड, सीकर ने फिर से शानदार परीक्षा परिणाम दिया l संस्था के अध्यक्ष दीपक संगही ने बताया कि इस वर्ष आयोजित बोर्ड परीक्षा में नीतिशा वर्मा पुत्री श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने 99% अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक परिणाम दिया l इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 71 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 05 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की l कुल 76 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कियेl संस्था के सचिव संजय संगही ने बताया कि कृति काबरा ने 98.17%, हिमांक्षी शर्मा ने 97.50%, दक्ष जैन ने 97.17%, रिया टेलर ने 96.67%, तनिष्क रूंथला ने 96.50%, आदित्य शर्मा ने 96.33%, अक्षत जैन ने 96.17%, माहीन कुरैशी 96.17% एवं येशु अग्रवाल ने 96% अंक प्राप्त किये l संस्था प्रधान डॉ. मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने इतिहास दोहराते हुए शत प्रतिशत परिणाम देते हुए अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है l बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम आने पर स्कूल में विद्यार्थियों को तिलकार्चन कर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर प्रबंध समिति के पधाधिकारीगण, अभिभावकगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे l शत प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा l
Comments are closed.