सागर गैस एजेन्सी, खण्डेला में प्रवर्तन दल ने मारा छापा
सागर गैस एजेन्सी, खण्डेला में प्रवर्तन दल ने मारा छापा
सागर गैस एजेन्सी, खण्डेला में प्रवर्तन दल ने मारा छापा
सीकर
जिला कलेक्टर सीकर आशीष मोदी के निर्देशानुसार 17 अप्रैल 2026 को जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन स्टाफ द्वारा सागर गैस एजेन्सी, खण्डेला पर सघन जांच की गई। जांच में होम डिलीवरी नही देने, कैश एण्ड कैरी का लाभ नही देना, बुकिंग केन्सिल की शिकायते, कालाबाजारी की शिकायते प्राप्त हुई है। जांच दल में जयराम गुर्जर, सुनीता वर्मा प्रवर्तन अधिकारी, अनुराग बेरवाल, सुरभि मीणा प्रवर्तन निरीक्षक शामिल थे। खाद्य विभाग द्वारा किसी भी एजेंसी द्वारा बिना ओटीपी एवं बुकिंग के अनुरूप आपूर्ति नही करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्प धारकों को अपने कारोबार परिसर एवं गोदाम पर 24 घण्टे सीसी टीवी केमरा चालु रखनें के निर्देश दिये गये। जिला कलेक्टर द्वारा सभी उपखण्ड अधिकारी एवं खाद्य विभाग के प्रवर्तन दलों को गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों के आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबा एवं उद्योगों को पाईपलाईन कनेक्शन आवेदन करने के बाद व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति दी जायेगी। पाइपलाईन गैस आपूर्ति के दुष्यन्त मनी चीफ मैनेजर सीकर ने बताया कि पाइपलाईन गैस कनेक्शन आसानी से उपलब्ध हो रहा है तथा एलपीजी गैस कनेक्शन से सस्ता है।
पाइपलाईन गैस कनेक्शन में ना बुकिंग कराने का झंझट है ना किसी प्रकार की बाधा है। मनी ने बताया कि पाइपलाईन युक्त गैस घरो के साथ-साथ अब होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा, छात्रावास, स्कूल आदि को भी जारी किये जा रहे है। जिला कलक्टर महोदय द्वारा उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी भी गठित की गई है, जो नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे तथा गैस एजेन्सियों की जांच भी करेंगे। सभी अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर परिषद सीकर को नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थानो पर घरेलू गैस सिलेण्डर के संबंध में बुकिंग एवं शिकायत हेतु कस्टमर केयर नम्बर 181, 112 एवं विभागीय हैल्पलाईन नम्बर 14435 होर्डिंग पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गयें तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01572-251008 है। जिला विक्रय अधिकारियों से हुई वार्तानुसार जिले में भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
जिले में घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेण्डरो की मांग व आपूर्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिला सीकर में घरेलू गैस सिलेण्डरो की किसी भी प्रकार की कमी नही है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार से भयभीत ना रहे एवं अनावश्यक बुकिंग एवं अनावश्यक घरेलू गैस गैस सिलेण्डरो का संग्रहण नहीं करें।
Comments are closed.