केशवानन्द की आर.ए.एस. एकेडमी में साइबर क्राइम पर प्रशिक्षण
केशवानन्द की आर.ए.एस. एकेडमी में साइबर क्राइम पर प्रशिक्षण
सीकर
एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द आर.ए.एस एकेडमी भढाढर सीकर में आज आरबीआई द्वारा आयोजित बचत योजना व साइबर फ्राॅड के प्रशिक्षण में सीएस रमेश पटवारी व डाॅ. मनोज धानिया की टीम के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव रमेश पटवारी ने बताया कि बचत योजना तथा साइबर क्राइम से सम्बंधित पाठ्यक्रम स्कूली शिक्षा शिक्षा में शामिल नहीं किया गया है केवल वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी ही इसके बारे में प्रशिक्षित होते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा स्कूल, काॅलेज, कोचिंग को प्रशिक्षित करने के लिए कैम्प चलाये जा रहे है। उन्होने आगे बताया कि व्यक्ति की आवश्यकतायें अनन्त होती है। किन्तु वह अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पहले करता है। जिनको बचत सम्बन्धि ज्ञान नहीं होता है वो अधिक कमाई करने के बावजूद भी अपने परिवार का भलीभांती भरण पोषण नहीं कर पाते है। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या है साइबर क्राइम की पिछले सत्र में देखा गया कि पूरे देश में 58000 करोड़ रूपये का साइबर फ्राॅड हुआ है। अतः सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत व सभी फैकल्टी टीम मौजूद रही
Comments are closed.