शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान का भव्य आयोजन, योजनाओं की जानकारी पाकर उत्साहित हुए ग्रामीण
शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान का भव्य आयोजन, योजनाओं की जानकारी पाकर उत्साहित हुए ग्रामीण
शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान का भव्य आयोजन, योजनाओं की जानकारी पाकर उत्साहित हुए ग्रामीण
रानोली
रानोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिश्यूं में आयोजित ग्राम विकास रथ अभियान कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने ग्रामीणों में जागरूकता का नया संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम विकास रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जिसे ग्रामीणों ने बड़े ध्यान और रुचि के साथ देखा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पात्र नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया, वहीं ग्रामीणों ने भी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में गहरी रुचि दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम विकास रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने, आमजन का सरकार पर विश्वास मजबूत करने तथा विकास की गति को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, एसडीएम मोनिका सामोर, सरपंच प्रशासक जयराम खोवाल, उप सरपंच मोहन गुर्जर, रानोली के पूर्व सरपंच विनोद यादव, नेमीचंद कुमावत, राजेश रोलन एवं जितेंदर सिंह कारंगा सहित भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments are closed.