सीकर शहर में आवारा कुत्तों के काटने को लेकर नगर परिषद का विशेष अभियान जारी
सीकर शहर में आवारा कुत्तों के काटने को लेकर नगर परिषद का विशेष अभियान जारी
सीकर
शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद सीकर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में परिषद की टीम द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों, विभिन्न वार्डों एवं रिहायशी कॉलोनियों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि आमजन, बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर परिषद की टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए नियमित अभियान संचालित किया जा रहा है इनकों पकड़ कर निर्धारित स्थान पर छोड़ा जा रहा हें।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए परिषद पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। आमजन को राहत प्रदान करने तथा दुर्घटनाओं एवं कुत्तों के काटने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक समस्या हो तो उसकी सूचना नगर परिषद को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, साथ ही वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शहरवासियों से अपील की हें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 2026 के अंतर्गत धर,दुकान और ऑफिस में डस्टबिन रखें कचरा इधर-उधर ना फैलाएं साथ ही स्वच्छता सवैक्षण महुआ ऐप पर सीकर शहर की रैंकिंग के लिए फीडबैक भी देंवे
Comments are closed.