वार्ड वासियों ने पेश की अनोखी मिसाल, वर्षों पुराना कचरा पॉइंट हुआ मुक्त

वार्ड वासियों ने पेश की अनोखी मिसाल, वर्षों पुराना कचरा पॉइंट हुआ मुक्त

सीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में वार्डवासियों ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बाडियाबांस चांदपोल गेट स्थित तोदियों के कुएं के पास वर्षों पुराने कचरा पॉइंट (CTU Point) को हमेशा के लिए मुक्त कराने का संकल्प लिया।

पुराने वार्ड नंबर 23 एवं नए वार्ड नंबर 29 के स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर यह निर्णय लिया कि अब इस स्थान पर ना स्वयं कचरा डालेंगे और ना ही किसी अन्य को डालने देंगे। वार्डवासियों की सामूहिक जागरूकता एवं सहयोग से लंबे समय से बना कचरा पॉइंट पूरी तरह समाप्त कर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही वार्डवासियों ने संबंधित जॉन निरीक्षक व सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने वार्डवासियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा जब आमजन स्वयं जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य वार्डों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

वरिष्ठ आयुक्त ने कहा कि “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 में सीकर को अग्रणी स्थान दिलाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत है, लेकिन जनसहभागिता के बिना यह संभव नहीं है। वार्डवासियों द्वारा लिया गया यह संकल्प शहर में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने का संकल्प लिया। नगर परिषद ने भी आमजन से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें

Comments are closed.