मील ने जरूरतमंद के लिए किया 164 वीं बार रक्तदान

मील ने जरूरतमंद के लिए किया 164 वीं बार रक्तदान

सीकर

सीकर के युवा रक्तदान शिविरों में तो रक्तदान करने के साथ-साथ पेशेंट को रक्त की जरूरत पड़ने पर भी हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
नियमित
रक्तदाता सन्नी शिवसिंहपुरा ने बताया कि जयपुर रोड स्थित न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में भर्ती गुढा पोंख, झुंझुनूं निवासी कुरड़ा राम को गंभीर परिस्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर सुधीर महरिया स्मृति संस्थान और ड्रीम यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज नीट ,जेईई काउंसलिंग सेंटर निदेशक कोलीड़ा निवासी बी एल मील ने ब्लड सेंटर पहुँच कर 164 वीं बार रक्तदान किया । श्री मील राजस्थान में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक बार रक्तदान कर चुके हैं ।

इसी प्रकार अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती रोगी के लिए भंवर सिंह शेखावत ने 94 वीं बार, महेंद्र जांगिड़ ने 71वीं बार, सीताराम ज्ञा ग्याड़ ने 67वीं बार, विजय सैनी ने 26वीं बार, रामस्वरूप सैनी ने 17 बार सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर रोगियों की जान बचाकर मानवता का कार्य किया है | श्री मील ने कोरोना में भी 336 यूनिट प्लाज्मा डोनेशन करवा कर कोरोना रोगियों की जान बचाने का कार्य किया था तथा 17 अगस्त 2023 को 1 घंटे में 132 लोगों का देहदान करवा कर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था

Comments are closed.