प्री सुब्रतो कप में केशवानन्द विजयी

प्री सुब्रतो कप में केशवानन्द विजयी

सीकर

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चिड़ावा झून्झूनू में चल रहे अंडर 17 वर्षीय छात्र वर्ग प्री सुब्रतो कप के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। जानकारी देते हुए खेल इंचार्ज महेन्द्र सहारण ने बताया कि केशवानन्द काॅन्वेन्ट स्कूल की टीम ने माॅडर्न स्कूल भिवाड़ी को 8-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि इस सत्र के शुरूआत में हुई खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्वीमिंग के बाद फुटबाॅल में भी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और शारीरिक प्रशिक्षको के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। अब टीम आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी में जुट गई है। संस्थान की इस उपलब्धि पर चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह ने खेल प्रशिक्षक नरेश श्योराण सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments are closed.