वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भांवती तलाई में हुआ जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भांवती तलाई में हुआ जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
सीकर
पंचायत समिति धोद की ग्राम पंचायत भुवाला स्थित भांवती तलाई में ब्लॉक स्तरीय “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं स्थानीय जल स्रोतों का जीर्णोद्धार करना रहा। अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा, कलश पूजन, जल स्रोत पूजन, जल सरोवर (तलाई) की सफाई तथा वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर रणवां, प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद रणवां, पूर्व जिला उपप्रमुख शोभसिंह, ओमप्रकाश बिजारणियां, प्रशासक अनोपी देवी, उपखंड अधिकारी धोद राहुल कुमार मल्होत्रा, विकास अधिकारी रश्मि मीणा, तहसीलदार धोद भरतदान, अतिरिक्त विकास अधिकारी भीवाराम सहित ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है।
भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर रणवां ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए वर्षा जल संचयन, जल का सीमित उपयोग तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
Comments are closed.