श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली स्कूल ऑफ नर्सिंग में स्वागत व विदाई समारोह आयोजित: ‘कदम रंगमंच’ थीम पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली स्कूल ऑफ नर्सिंग में स्वागत व विदाई समारोह आयोजित: 'कदम रंगमंच' थीम पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली स्कूल ऑफ नर्सिंग में स्वागत व विदाई समारोह आयोजित: ‘कदम रंगमंच’ थीम पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

सांवली (​सीकर)।

स्थानीय श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली स्कूल आफ नर्सिंग में ‘कदम रंगमंच’ थीम पर नवांगतुक विद्यार्थियों के स्वागत (फ्रेशर पार्टी) और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीकर) श्री रतन कुमार स्वामी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जगदीश प्रसाद चोकड़ीका ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कल्याण आरोग्य सदन के मानद मंत्री श्री कान्ता प्रसाद मोर ने की।

​दीप प्रज्वलन व रंगारंग प्रस्तुतियां

​कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद ‘कदम रंगमंच’ थीम पर आधारित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी लोक नृत्यों के साथ-साथ व्यंग्यात्मक व शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।

​अपने स्वागत भाषण में सदन के मानद मंत्री श्री कान्ता प्रसाद मोर ने संस्थान के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:
​”सदन पिछले 60 से अधिक वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा में अनवरत प्रयासरत है। सदन का संचालक मंडल बिना किसी स्वार्थ के अपनी सेवाएं दे रहा है और इसमें भामाशाहों का योगदान अतुलनीय है।”
​उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान अध्यक्ष श्री आर. पी. पंसारी के कार्यकाल ग्रहण करने के बाद सदन दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। अब टीबी के इलाज के साथ-साथ सदन में आधुनिक सीटी स्कैन, पल्मोनोलॉजी, मैटरनिटी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

​सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता: एडीएम
​मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रतन कुमार स्वामी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने भावी नर्सों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे हमेशा सकारात्मक सोच और कुछ नया करने के जज्बे के साथ जीवन में आगे बढ़ें, इससे सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

​कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल डा. मनीष शर्मा ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंडल सीकर के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका सहित
​इस गरिमामयी समारोह में बुनियाद अली कुरैशी, कैप्टन जमील कुरैशी, अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद नरेश सैन, सुनील कौशिक, रामस्वरूप कुमावत सहित नर्सिंग स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों के परिजन और सदन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का सफल और कुशल संचालन निकीता राठौड़ और मंजीत सुंडा ने किया। समारोह के अंत में सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी गई और जूनियर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Comments are closed.