एससी मोर्चा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, योग को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

एससी मोर्चा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, योग को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

एससी मोर्चा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, योग को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

सीकर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा की ओर से स्थानीय न्यू राजमहल रिजॉर्ट में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला योग प्रभारी नीलम मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ योग शिक्षक महावीर जांगिड, योग शिक्षक आलोक कौशिक, योग शिक्षिका विशाखा कुमावत, योगाचार्य सुमन सारण एवं प्रियंका कुल्हरी ने उपस्थित साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एकाग्रता और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मकता और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। योग सत्र के उपरांत प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला योग प्रभारी नीलम मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा व्यक्ति मानसिक एवं आत्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देश इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

इससे पूर्व एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने सभी अतिथियों का माला एवं पारंपरिक पाटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में महेंद्र नानी, महेश सैनी सावली, अतिश चंद्रपुरा, मनीष सैनी सावली, प्रकाश सांवली, कमल, रमेश, रोशन, संतोष सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया, ताकि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ योग दिवस में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Comments are closed.