ग्राम रथ अभियान के माध्यम से लोककल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से लोककल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सीकर
राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं आमजन के कल्याणार्थ संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ मोहरसिंह मीणा के निर्देशन में उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत यालसार, लालसी, खुड़ी बड़ी, घस्सू एवं जसरासर में ग्राम रथ द्वारा भ्रमण कर आमजन को राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत जसरासर में सरपंच किरण देवी जांगिड़ की अध्यक्षता में कठपुतली ‘अनारकली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
शिक्षा विभाग की ओर से संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर एवं संस्थापन अधिकारी भंवरसिंह जाखड़ द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान के तहत नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कर नामांकन बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आमजन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आमजन से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सुझाव पेटिका भी स्थापित की गई।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीलाल जांगिड़ द्वारा जलपान एवं अल्पाहार की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
Comments are closed.