यूनिवर्सल ह्यूमन बीईंग पर विद्याश्रम में वर्कषॉप आयोजन

यूनिवर्सल ह्यूमन बीईंग पर विद्याश्रम में वर्कषॉप आयोजन

सीकर

विद्याश्रम पब्लिक स्कूल परिसर में भावी पीढ़ी में बढते तनाव, अभिभावकों की अति महत्वकांक्षा, स्किल डेवलपमेंट की कमी के बारे में भावी पीढ़ी में संस्कार, हारमनी, गुड सिटीजनशिप विषयों पर डॉ रेणू शर्मा, रेडियोलोजिस्ट यूनिवर्सल ह्यूमन बीईंग पर विद्याश्रम स्कूल को षिक्षकों की कार्यषाला में, शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताया
शिक्षकों को शिक्षा का मूल उद्देष्य, संस्कार, सर्वांगिण विकास, लक्ष्य एवं हॉरमनी विषयों पर कार्य करने के बारे में कहा।
विद्यालय निदेषक मंजू लाटा ने डॉ0 रेणु शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर शिक्षकों के निरन्तर वर्कषॉप एवं अन्य आयोजनोें के माध्यम से विद्यार्थियों के लिये उन्नत शैक्षिक, सामाजिक एवं संस्कार के लिए समर्पित होने के बारे में कहा।
इस अवसर पर राकेष कुमार लाटा, राष्ट्रपति पुरूस्कृत शिक्षाविद् ने भी राष्ट्रनिर्माण, विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर विचार प्रकट किये। विद्यार्थियों को नशे की प्रवृति से दूर रहने, प्लास्टिक मुक्त सीकर बनाने में सहयोग करने के बारे में कहा इस अवसर पर 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों के लिए सरकार के विशेष अभियान एंटी कैंसर वेक्सीन तथा राष्ट्रीय जनगणना 2027 में स्मार्ट फोन से स्व गणना करने के बारे में बताया इस अवसर पर प्रिसिपल पायल शुक्ला, कार्डिनेटर चन्दा शर्मा, यामिनी जैन, सरिता टेलर, स्नेहल शर्मा, मनोज तिवाड़ी,उत्तम अग्रवाल सहित समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे

Comments are closed.