राजपुरा  में रात्रि चौपाल  आयोजित

राजपुरा  में रात्रि चौपाल  आयोजित

सीकर

अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बुधवार को दांतारामगढ़  की ग्राम पंचायत राजपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल में पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comments are closed.