कुमार अजय को सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान

कुमार अजय को सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान

सीकर

श्रीगंगानगर के सृजन सेवा संस्थान ने रविवार को राजस्थानी के युवा कवि-लेखक कुमार अजय को सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान से नवाजा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक कुमार अजय को यह सम्मान कबीरः तब और अब विषय पर हुए व्याख्यान कार्यक्रम में दिया गया। प्रख्यात विचारक प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अतिथियों ने कुमार अजय को यह सम्मान सौंपा। कार्यक्रम में पंद्रह अन्य शब्दशिल्पियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल, कैलाश मनहर, मनीषा कुलश्रेष्ठ, शायर जिया टोंकी आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में डॉ पीएस सूदन, सृजन के अध्यक्ष डॉ अरुण शहैरिया ताइर सहित साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे

Comments are closed.