केशवानन्द के छात्रों का एनडीए में चयन

केशवानन्द के छात्रों का एनडीए में चयन

सीकर

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह के प्रतिभाशाली छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित परीक्षा नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में हुआ है। जानकारी देते हुए कैम्पस हैड मुस्ताख खान ने बताया कि विद्यालय के छात्र सुनिल और गजेन्द्र ने जेईई के साथ ही एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल की है। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि हमारे लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। एनडीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है। दोनों छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, दोनों छात्रों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। हमें पूरा विश्वास है कि ये आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह एवं समस्त शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं पे्रषित की

Comments are closed.